Healthy Tips: ठंड में अपने आपको इस तरह से रखें सेहतमंद 11

 Healthy Tips: ठंड में अपने आपको इस तरह से रखें सेहतमंद

   

ठंड के समय नमक का सेवन कम मात्रा में करें, क्योंकि ज्यादा नमक से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है.

खास बातें

ठंड में इस तरह रखें सेहत का ध्यान

ठंड में ऐसा हो आपका खान-पान

सेहत से जुड़ी बातें

नई दिल्ली: ठंड का मौसम (winter season) शुरु होते ही इसका असर आपकी त्वचा, शरीर और शारीरिक गतिविधियों पर पड़ने लगता है. सर्दियों में भूख बढ़ जाती है और शारीरिक मेहनत कम हो जाती है. सर्दियों में हर किसी के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. इस मौसम में कुछ खास सावधानियां और चिकित्सक की सलाह पर अमल कर सेहतमंद रहा जा सकता है. आइये जानते हैं कुछ खास बातें (how to keep healthy in winters).


-साबुत अनाज, दलिया आदि दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं और वजन कम करने में भी मदद करते हैं. तले हुए तथा सैचुरेटेड खाद्य पदार्थों का सेवन न करें. फलों और सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करें. इनमें मौजूद विटामिन (vitamins) और मिनरल्स (minerals) इस मौसम में बीमारियों से लड़ने के लिए बहुत फायदेमंद हैं.


-सर्दियों में पानी का सेवन (take water) ज्यादा मात्रा में करें. हर्बल-टी पीने से एलडीएल कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम होता है.

Comments